Breaking NewsCRIMEMAHARASHTRA

ब्रेकिंग : NCB को मिली न्यायिक हि’रासत, रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की जेल

नार्कोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत केस में मंगलवार को सबसे बड़ी का’र्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स कनेक्शन में हिरा’सत में ले लिया. गि’रफ्तारी के बाद रिया को मेड‍िकल जांच के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया. मेड‍िकल जांच के बाद वीड‍ियो कॉन्फ्रेंसिंग के जर‍िए कोर्ट में रिया की पेशी हुई. जहां कोर्ट ने रिया को 14 दिनों की न्याय‍िक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है. 

एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के मामले में कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हि’रासत मांगी थी. माना जा रहा था कि रिया के वकील इस मामले में जमानत की मांग करेंगे. एनसीबी के अधिकारी रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा के मामले में कस्टडी बढ़ाए जाने की मांग नहीं करेंगे. उनके लिए भी एनसीबी ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर एम ए जैन ने बताया कि हम सभी के लिए न्यायिक हिरासत मांगेंगे लेकिन बेल की मांग किए जाने पर हम इसका विरोध करेंगे.

एनसीबी को लगता है कि पिछले तीन में जो जानकारी रिया ने दी है वो काफी है इसलिए अब आगे पूछताछ की जरूरत नहीं है. एनसीबी ने पहले दिन रिया चक्रवर्ती से तकरीबन 6 घंटे तक पूछताछ की थी. दूसरे दिन रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ चली और फिर मंगलवार तीसरे दिन 3 घंटे तक चली पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसा’इड मामले में ये अब तक की सबसे बड़ी गि’रफ्तारी है. हालांकि ये गिर’फ्तारी ड्रग पैडलिंग मामले में है. जहां तक सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त की वजह की बात है तो वो सवाल अब तक जैसे का तैसा खड़ा हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.