BIHARBreaking NewsSTATE

लालू ने पूछा कहां खो गया है नीतीश का पर्चा, जिसे पढ़कर मांगते थे विशेष राज्य का दर्जा

PATNA: लालू प्रसाद ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को याद दिलाया है कि जो वह विशेष राज्य का दर्जा मांगते थे उसका क्या हुआ. आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला.

नीतीश का खो गया पर्चा

लालू प्रसाद ने ट्वीट किया कि ’’खो गया है नीतीश का वो पर्चा,जिसे पढ़कर मांगता था, बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा, अब तो दर्जा की करता भी नहीं चर्चा, क्योंकि ड़बल इंजन सरकार में आती है लज्जा.’’

कल नीतीश ने बोला था  हमला

नीतीश कुमार ने भी कल अपने वर्चुअल रैली के दौरान लालू प्रसाद के ट्वीट को लेकर निशाना साधा था. नीतीश ने कहा था किमुझको और मेरी सरकार को बिहार का भार बताया गया है. अरे आपको तो मौका मिला था. लेकिन उसके बाद भी बिहार के लिए कुछ नहीं किया. हम काम करते हैं. काम करने वाला भार की परवाह नहीं करता. जितना बोलते रहिए बोलते रहिए. आप अंदर है. इसलिए कम से कम लोगों को मुक्ति तो मिली हुई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.