BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : पताही कोविड अस्पताल में आज से कोरोना मरीज होंगे भर्ती

मुजफ्फरपुर। जिले के पताही में सेना की तरफ से बनाए गए टेंट सिटी कोविड अस्पताल में रविवार से मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को उक्त अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल पूरी तरह से बनकर तैयार है। मरीज आएंगे तो रविवार से उन्हें भर्ती कर इलाज किया जाएगा। डीएम ने कहा कि उक्त अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज से संबंधित सारी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। पारा मेडिकल स्टाफ का प्रशिक्षण का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। बता दें कि उक्त अस्पताल के सभी वार्ड वातानुकूलित बनाए गए हैं। इसमें 500 बेड है जिसमें 120 बेड आइसीयू का और शेष ऑक्सीजन वाला बेड है। बताया गया कि एक परिवार के अगर कोई पति-पत्नी व बच्चे संक्रमित है तो उन्हें एक साथ रखने की भी वहां व्यवस्था की गई है। यहां कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसमें तमाम प्रकार के अत्याधुनिक संसाधन होंगे। सेना की तरफ से चिकित्सक समेत अन्य कर्मियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नर्सो की भी तैनाती कर दी गई है।

पहचान पत्र लेकर आना होगा : डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि मरीज के अटेंडेंट अंदर नहीं जा सकते हैं। परंतु हॉस्पिटल द्वारा जारी नंबर के माध्यम से वे अपने मरीज का हाल जान सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे मरीज भर्ती होंगे, जो पॉजिटिव होंगे। उन्हें पहचान पत्र लेकर लाना होगा। यहां सभी प्रकार की टेस्ट की सुविधा है। अस्पताल का एक अलग से टेस्टिग लैब है, जहां ब्लड टेस्ट, एक्सरे, ईसीजी आदि की जांच होगी। सभी प्रकार की महत्वपूर्ण दवाइयां भी मिलेगी। उक्त सुविधाएं नि शुल्क होगी। अस्पताल प्रबंधन हर दिन दो बार मेडिकल बुलेटिन भी जारी करेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.