Breaking News

VHP Files Complaint Against Twitter: हिंदू देवी काली के खि’लाफ ट्विटर पर अ’पमानजनक पोस्ट, वीएचपी ने ट्विटर के खि’लाफ दर्ज करवाया केस दर्ज

नई दिल्ली: सोशल माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter ) पर ईरान मूल के कैनेडियन लेखक अरमीन नवाबी (Armin Navabi) द्वारा हिंदू देवी के खिलाफ अ’पमानजनक पोस्ट लिखे जाने के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में ट्विटर (Twitter ) के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. केस विश्व हिंदू परिषद (VHP) की तरफ से प्रवक्ता विनोद बंसल ने दर्ज करवाया गया है. उनकी मांग हैं कि ऐसे लोगों के खि’लाफ का’र्रवाई होनी चाहिए. यह पोस्ट ट्विटर पर सितंबर को किया गया है. जिसके बाद से ही भारत में इस ट्वीट को लेकर विरोध हो रहा है.

कैनेडियन लेखक अरमीन नवाबी द्वारा देवी देवता के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किये जाने को लेकर विनोद बंसल ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि उन्होंने इस लेखक के खि’लाफ दिल्ली और मुंबई में औपचारिक शि’कायत की है. उन्होंने अपने ट्वीट को गृह मंत्रालय, भारत में ईरान और कनाडा के राजदूत को भी टैग किया है. इसके अलवा शिकायत की कॉपी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी को भी भेजी गई है.

दरअसल अर्मिन नवाबी नाम के एक व्यक्ति ने हिंदुओं की आराध्य देवी मां काली की एक गंदी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है. हिंदुओं की आस्था से खेलते हुए एथीस्ट रिपब्लिक के संस्थापक अर्मिन नवाबी ने मां काली की एक अपमानजनक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे हिंदुओं से प्यार है। मुझे नहीं पता था कि आपके पास इन जैसी सेक्सी देवियां हैं। कोई व्यक्ति किसी और धर्म को क्यों अपनाएगा?

ट्वीट को लेकर लोगों का विरोध:

वहीं अर्मिन नवाबी के इस ट्वीट के बाद लोग काली मां का अपमान करने को लेकर इसका विरोध कर रहा हैं. लोगों की मांग है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्विटर के खिलाफ आरोप लगाया है. यह हिन्दू- देवी देवताओं के खिलाफ इस तरफ से ट्वीट करवाकर हिन्दुओं को भड़काना चाहता है. ताकि समाज में अशांति फैलाई जा सके.ट्विटर के अधिकारियों से उनकी मांग है कि ऐसे लोगों को खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें. ताकि इस तरह से पोस्ट आगे सोशल मीडिया और करने से पहले कोई डरे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.