कुढ़नी में बांटी गई राहत सामग्री
आज महिला संघ मुज़फ़्फ़रपुर , बिहार की ज़िला अध्यक्ष अर्चना सिंह की अध्यक्षता में , महामंत्री रीता गुप्ता, सचिव अंजु जैसवाल, और सदस्य रीता महतो की मौजूदगी में और मीडिया प्रभारी अनुपमा गुप्ता, सदस्य नूतन जैसवाल, सविता गुप्ता और अंज़ना चौधरी के सहयोग से , करमचंद बलरा में भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री प्रभात कुमार सिंह के आवास पर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री कि वितरण किया गया। जिसमें चूड़ा, चीनी, कपड़े, मास्क, मोम बत्ती, मचिस और सैनिटेरी नैपकिन्स बाँटा गया। इस कोरोना महामारी के बीच बाढ़ पहले से ज़्यादा लोगों को परेशान कर रही है । बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाने की सबसे ज़्यादा समस्या है । इस महामारी के बीच सभी लोगों तक पहुँच पाना भी समस्या है । लेकिन हर तरीक़े की सावधानी को ध्यान में रखते हुए जितना ज़्यादा हो सके उनलोगों की मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि आशा है कि इस छोटी सी कोशिश से उन्हें राहत मिले ।और आगे भी हम हर तरीक़े के मदद करने के लिए हमेशा तत्पर है ।




Leave a Reply