सकरा थाना क्षेत्र में फाईनेंस कर्मी से लू’ट और सीएसपी संचालक की बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये लेकर भा’गने के मामले में सकरा पुलिस की लगातार छापे’मारी की जा रही है। पुलिस ने गुरूवार के रात छापेमारी कर सरमस्तपुर और भेरगरहां गांव से एक-एक सं’दिग्ध युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सकरा थाना के निकट लगातार हो रही अप’राधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं। एक सप्ताह पहले बाइक सवार बद’माशों ने महिला से पर्स के साथ 54 हजार रुपये छीनकर भाग गए थे। वहीं गुरुवार को सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख उड़ा लिये थे। इससे पहले फाईनेंस कर्मी से सहदुल्लापुर गांव में बद’माशों ने 26 हजार रुपये और सामान लू’ट लिये थे। हालांकि सकरा पुलिस ने छापेमारी कर लू’टे गए रुपये और सामान के साथ बाइक बरा’मद कर ली थी।






Leave a Reply