BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में खौ’फनाक वार’दात, जमीन के झ’गड़े में पति और पत्नी ने युवती को जिंदा ज’ला दिया

बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव में जमीन के झग’ड़े में शुक्रवार को पट्टीदारों ने एक युवती को केरोसिन छिड़क जिंदा जला दिया। उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई। घटना से इलाके में स’नसनी फैल गई। मृ’तका गांव के स्व. मो. अब्दुल सत्तार की 19 वर्षीया पुत्री सुफिया परवीन थी। वह चार वर्ष पूर्व 10वीं तक की पढाई पूरी करने के बाद से घर पर ही थी।

घ’टना  की सूचना पर सकरा पुलिस शाम में घट’नास्थल पर पहुंची और छानबीन के बाद ला’श को कब्जे में लेकर रात करीब आठ बजे पोस्टमा’र्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। हत्या की सूचना पर मृ’त युवती के नाना दलसिंहसराय निवासी मो. मुजीबुल हक पहुंचे। घटना के संबंध में मृतका की मां हुस्न बानो उर्फ बोरिया खातून ने बताया कि उसके पति की मौ’त हो चुकी है। उसके पिता मुजीबुलहक उसके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृ’तका के नाना व मां ने पुलिस को बताया कि पट्टीदार मो. जैनुल आबेदीन से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। कई बार जमीन हड़पने की नीयत से मारपीट कर हत्या करने की कोशिश की गई। इसको लेकर सकरा थाना में केस दर्ज कराया था। एक सप्ताह पहले भी पट्टीदारों ने मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया था। इसकी सूचना मायके वालों को दी। इसके बाद उन लोगों ने फोन कर गांव वालों की मदद से मां बेटी को बचाया था।

मृतका की मां ने बताया कि उसके एक पड़ोसी गांव में नहीं रहते हैं, उनके घर की चाबी उसके पास है। उसी घर में शुक्रवार को सुफिया परवीन नहाने गई थी। इसी दौरान आरोपित मो. जैनुल और इसकी पत्नी मोनी परवीन अपने रिश्तेदारों व सहयोगियों के साथ मिलकर सुफिया को गला दबाकर मारना चाहा। लेकिन शोर मचाने पर आरोपितों ने केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपित फरार हो गए।

दारोगा एसके झा ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान केरोसिन के दो खाली डब्बे और केरोसिन के गंध मिले। दारोगा ललन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में युवती को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए मृतका की मां ने आवेदन दिया है जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.