Breaking NewsCRIMEENTERTAINMENT/FILM

रिया के कहने पर भाई खरीदता था ड्रग्स, गि’रफ्तार शौविक और मिरांडा की आज NCB कोर्ट में होगी पेशी

MUMBAI: ड्रग्स मामले में पहले हि’रासत में लिए गए शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को पूछताछ के बाद गिर’फ्तार कर लिया गया था. पूछताछ के दौरान शौविक ने बड़ा खुलासा किया है कि वह रिया के कहने पर ही ड्रग्स खरीदता था. आज दोनों की एनसीबी की कोर्ट में पेशी होने वाली है.

रिया को समन भेज सकती है एनसीबी

ड्रग्स मामले में शौविक और सैमुअल कल एनसीबी की टीम ने 9 घंटे तक पूछताछ की थी. जिसके बाद दोनों को गि’रफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद दोनों को एनसीबी की टीम दीपेश सावंत को भी दफ्तर ले आई और पूछताछ शुरू कर दी. एनसीबी की शौविक से पूछताछ के बाद जो खुलासा हुआ है कि उसके मुताबिक रिया के कहने पर वो ड्रग्स खरीदता था. ऐसे में अब रिया को भी समन भेजने की तैयारी हो रही है.

रिया-शौविक के कई सामान सील

एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर पर 4 घंटे तक छापेमारी की है. इस दौरान एक-एक समाना का सर्च किया है. रिया के मोबाइल से लेकर कार तक छानबीन की गई. यही नहीं एनसीबी की टीम ने रिया का मोबाइल और शौविक का लैपटॉप समेत कई समान को सील कर अपने साथ ले गई है. छापेमा’री के बारे में बताया जा रहा है कि रिया के घर को अच्छे से टीम ने खंगाला. मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क के साथ रिया और शौविक की कार की भी तलाशी ली. रिया के घर से फोन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सीज किया गया है. छापेमा’री टीम में 8 अधिकारी शामिल थे. खुद छापेमा’री में एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा भी शामिल थे.

घर से नहीं मिला ड्रग्स

रिया की मां को छोड़ फैमिली के सभी लोगों का ड्रग्स कनेक्शन अब तक सामने आ चुका है.रिया, शौविक और पिता इंद्रजीत के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन घर में तलाशी के दौरान ड्रग्स नहीं मिला. टीम ने दोनों की कार की भी जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला. छापेमारी के बाद शौविक को टीम अपने साथ ऑफिस लेकर गई है. रिया के भाई शोविक, सैमुअल मिरांडा, ड्रग्स पैडलर जैद और बाशित को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.