Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

भारत में PUBG बैन होने के बाद अक्षय कुमार लेकर आ रहे हैं मेड इन इंडिया गेम FAU.G

सरकार ने लोकप्रिय गेमिंग ऐप पबजी सहित चीन की कंपनियों से जुड़े 118 अन्य मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन्हें भारत की संप्रभुता, अखंडत, सुरक्षा और शांति-व्यवस्था के लिए ख’तरनाक मानते हुए इन पर पाबंदी लगायी गयी है। इसके बाद अब अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देते हुए मेड इन इंडिया मल्टीप्लेयर एक्शन गेम की अनाउंसमेंट की है। इसका फायदा भारतीय सेना के जवानों को भी पहुंचेगा।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर गेम ‘फौज’ की घोषणा करते हुए लिखा- पीएम मोदी के आत्मनिर्भर मूवमेंट का सपोर्ट करते हुए मुझे मल्टीप्लेयर एक्शन गेम की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। फेयरलेस एंड यूनाइटेड-गार्ड्स फौज (FAU.G)। मनोरंजन के साथ प्लेयर्स सैनिकों के बलिदान के बारे में भी जानेंगे। शुद्ध राजस्व का 20% #BharatKeVeer ट्रस्ट को दान किया जाएगा।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.