Breaking NewsJAMMU & KASHMIR

Baramulla Encounter: बारामूला में आ’तंकियों के साथ मु’ठभेड़ जारी, 3 आ’तंकी घिरे, 1 जवान को लगी गो’ली

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला (Baramulla) में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों (Indian security force) और आ’तंकियों (Terrorist) के बीच मुठभेड़ (Encounter) शुरू हो चुकी है. सुरक्षाबलों ने तीन आ’तंकियों को घेर रखा है और दोनों ओर से फा’यरिंग की जा रही है. अभी तक की खबर के मुताबिक आ’तंकियों की गो’ली लगने से एक जवान घा’यल हो गया है, जिसे बारामूला के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि बारामूला के पट्टन के येदीपोरा इलाके में कुछ आ’तंकी छुपे हुए हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने सीआरपीएफ की एक टीम और स्थानीय पुलिस की मदद से इलाके का घेराव करना शुरू कर दिया. इलाके में जैसे ही सर्च ऑ’परेशन शुरू किया गया वैसे ही आतं’कियों ने फा’यरिंग शुरू कर दी.

पहले तो आ’तंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन आ”तंकियों ने फाय’रिंग जारी रखी. इसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों को भी फायरिंग करनी पड़ी. गोलियों की आवाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इलाके में तीन आतंकी छुपे हुए हैं. अभी तक की खबर के मुताबिक क्रॉस फायरिंग में सेना का एक जवान घायल हो गया है, जिसे आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

17 अगस्त को बारामूला में हुई मुठभेड़ में 4 जवान हुए थे शहीद
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 17 की सुबह करीब 11 बजे सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में पुलिस के दो अफसर और दो सीआरपीएफ (CRPF) के जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के डेढ़ घंटे के अंदर ने भारतीय सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.