BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी DM ने दिखाई मानवता, गरीब बच्चे की पढ़ाई का लिया जिम्मा

बिहार के सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा का मानवीय चेहरा सामने आया है. बता दें कि सीतामढ़ी शहर के मेहसौल गांव में डीएम साहिबा दौरा कर रही थी. इसी दौरान एक बच्चे ने उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई. बस फिर क्या डीएम ने उसकी इच्छा फ़ौरन पूरी की.

डीएम ने आमिर के साथ बातचीत की. जब जिलाधिकारी ने बच्चे से पूछा की बड़ा होकर क्या बनना चाहते हो तो उसने कहा कि मैं बड़ा होकर आपकी तरह डीएम बनना चाहता हूं. जिसे सुनकर अभिलाषा शर्मा काफी खुश हुई और उसको अपने कार्यालय मे बुलाकार न सिर्फ उसको उपहार देकर सम्मानित किया. बल्कि उसके पढ़ाई लिखाई का पुरा जिम्मा उठाते हुये उसके बेहतर भविष्य की कामना की. डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बच्चे के हौसले को सराहा और उसको अपने निजि गाड़ी मे बिठाकर उसको अपने घर भी ले गयी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.