सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर में मद्यनिषेध पटना और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छा’पेमारी कर 101 कार्टन श’राब जब्त की। टीम को देखकर मौके से धंधे’बाज फ’रार हो गये। उक्त कार्टन श’राब के अलावा 43 बोतल भी बरा’मद की गई।
उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय ने इसकी जानकारी दी। कहा कि सूचना के आलोक में इंस्पेक्टर रवि कुमार समेत अन्य अफसरों व टीम के साथ वहां पर छा’पेमारी की गई। साथ में मद्यनिषेध पटना की भी टीम थी। सुजावलपुर चौक से थोड़ा अंदर जाने पर सड़क किनारे ही श’राब को अनलोड किया गया था। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि मौके पर श’राब माफि’या सोनू चौरसिया समेत अन्य मौजूद थे। लेकिन, टीम को देखते ही सभी फ’रार हो गए।





Leave a Reply