थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव में सोमवार को बंगरा घाट पुल के संपर्क पथ निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर से कुच’लकर कर 70 वर्षीया गनौरी देवी की घट’नास्थल पर मौ’त हो गयी। जबकि कपिल साह गंभी’र रूप से ज’ख्मी हो गए।
मृत’का इसी गांव के वीरा साह की पत्नी थी। घ’टना की सूचना पर मुखिया अनिल यादव पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। दारोगा ब्रजभूषण सिंह और एएसआई सुदर्शन प्रसाद घट’नास्थल पहुंच मामले की जांच की। पुलिस ने मृ’तका का श’व कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दी। मुखिया ने बताया कि बंगरा घाट की ओर जा रहे बाइक चालक ने दोनों को ठो’कर मा’र दिया, और तेजी से निकल भा’गा। ठोकर लगने से दोनों गिर गए। तभी संपर्क पथ निर्माण कार्य में लगा रोड रोलर के पीछे की ओर आ जाने से महिला च’पेट में आ गई। थानेदार ने इसकी पुष्टि की है।





Leave a Reply