ARRAHBIHARBreaking NewsSTATE

आरा: घास का बोझा लेकर आ रहे किशोर की गंगा नदी में डूब’ने से मौ’त

बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव के पास गंगा में डू’बने से एक किशोर की मौ’त हो गई। घास का बोझा लेकर घर लौट रहा किशोर पैर फिसल जाने के कारण नदी में गि’र पड़ा और डू’ब गया। घ’टना को लेकर देर तक अफ’रातफरी मची रही। मृ’त किशोर कोल्हरामपुर गांव निवासी जयऋषि राय का पुत्र साहिल कुमार उर्फ टाइगर था। इधर, घ’टना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को पोस्ट’मार्टम कराने के लिये आरा सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार किशोर शनिवार की सुबह घास काटने गया था। घास काटने के बाद वह सर पर बोझा लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी गंगा नदी के पास उसका पैर फि’सल गया। इससे वह नदी में डू’ब गया और उसकी मौ’त हो गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने हो-हल्ला किया। इसके बाद उसके परिजन व ग्रामीण पहुंचे। उसके बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौ’त हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। किशोर की मौ’त से उसके घर में कोहराम व रोना-धोना मच गया। छोटे बेटे के वियोग में मां रामावती देवी का बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृ’त किशोर तीन भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में मां भाई तेजू व सुभाष और तीन बहन गुड़िया, सावित्री व दुर्गा देवी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.