पसराहा थाना के सर्किल नंबर एक के देवठा पंचायत के देवठा में रविवार को जमीनी वि’वाद को लेकर दो पक्षों में एक पक्ष के द्वारा फा’यरिंग की गयी. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक दर्जन से अधिक चक्र गो’ली चलाई गई. जिसकी जानकारी पसराहा पुलिस को मिली.
सूचना पाकर पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार व एस आई अभय कुमार तिवारी अपने द’लबल के साथ त्वरित कार्य’वाही करते हुए मौके से दो लोडे’ड पि’स्टल,तीन मै’गजीन सहित चार लोगों को गिर’फ्तार करने में सफलता प्राप्त की. बताया गया कि देवठा में रवि शर्मा,विनोद शर्मा व नंदलाल शर्मा के घर के पास ही सुनील शर्मा का वास की जमीन का वि’वाद था.
पंचायत के फैसले के बाद भी प्रतिवादी द्वारा ज’बरन उक्त जमीन पर घर बनाया जा रहा था. वादी रवि शर्मा विनोद शर्मा ने बताया कि वि’रोध करने पर विपक्षियों ने गो’लियां च’लानी शुरू कर दी.

वही इस मामले में पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से सुनील शर्मा,बिट्टू शर्मा,छोटू शर्मा और झंझरा गांव के शिक्षक राजेश कुमार शर्मा को दो पि’स्टल,तीन मै’गजीन के साथ गिर’फ्तार किया गया है. गि’रफ्तार अप’राधियो पर एस आई अभय कुमार तिवारी के बयान पर आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. वही वादी रवि शर्मा और विनोद शर्मा के द्वारा भी आवेदन प्राप्त कर कार्र’वाई की जा रही है.





Leave a Reply