जैतपुर ओपी क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शनिवार की देर रात बद’माशों ने फौजी के घर में घुसकर लूट’पाट की। पी’ड़ित परिवार की माने तो ब’दमाशों ने घर से सो’ना, चांदी के जे’वर समेत चार से पांच लाख रुपये की संपत्ति लू’ट ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने गृहस्वामी सुरेश सिंह के फर्द बयान पर एफ’आईआर दर्ज कर बद’माशों की तालाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोखरैरा निवासी नायब सूबेदार से रिटायर सुरेश सिंह शनिवार की रात अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। उनके तीन लड़कों में उमाशंकर सिंह फौज में (सूबेदार) हैं और उनकी पोस्टिंग राजस्थान में है। जबकि दूसरा लड़का सरोज कुमार भी फौज में (नायक) है और उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में है। वहीं तीसरा लड़का मनोज सिंह घर पर ही रहते हैं और व्यवसाय करते हैं। शनिवार की रात घर पर सुरेश सिंह और उनकी पत्नी ही थीं। खाना खाने के बाद दोनों सो रहे थे। तभी देर रात छत के रास्ते ब’दमाश घर के अंदर प्रवेश किये और सुरेश सिंह जिस कमरे में सोए हुए थे उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में घुसकर अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से जेवर समेत अन्य सामान निकाल लिये। दूसरे कमरे में तब अलमारी को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे तभी गृहस्वामी की नींद खुली और वे हल्ला करने लगे। ग्रामीणों के जगने पर बद’माश भाग निकले।

पैक्स अध्यक्ष राजन कुमार, मुखिया विश्वनाथ दास आदि ने बताया कि लोगों की मांग पर जैतपुर पुलिस ने श्वान दस्ते को बुलाया। टीम ने भी छानबीन की लेकिन कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घट’नास्थल से कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस मामले की छा’नबीन कर रही है।



Leave a Reply