Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

भोजपुरी सिंगर के प्यार में पागल युवती ने किया सु’साइड, डायरी में लिख रखा था -आई लव यू पवन

पटना. राजधानी पटना में भोजपुरी सिंगर से एकतरफा प्यार में पागल युवती ने खुदकु’शी कर ली. खुदकुशी का यह मामला फुलवारीशरीफ के बिड़ला कॉलोनी इलाके का है, यहां युवती का श’व एक घर में फां’सी के फंदे से लटकता हुआ मिला. फुलवारीशरीफ के बिड़ला कॉलोनी में बिजली विभाग के अधिकारी शिव शंकर पांडे के घर काम करने वाली 20 साल की युवती ने रविवार को आत्मह’त्या कर ली. इस दौरान जब मामले की जांच को पुलिस पहुंची तो पूरी घटना का खुलासा हुआ.
दरअसल, नेहा नाम की इस युवती ने सिंगर पवन सिंह के नाम से बहुत कुछ लिखा था. नेहा ने डायरी के पन्नों में भोजपुरी सिंगर पवन लव नेहा, आई लव यू पवन और आई एम सॉरी मेरे सुसा’इड करने में मम्मी-पापा का कोई लेना-देना नहीं है जैसे वाक्य लिखे थे. शिव शंकर पांडेय के मुताबिक वो दो साल पहले युवती को अपनी मां और घर की देखभाल करने के लिए घर लाए थे और बेटी की तरह ही रखते थे.

रविवार को जब पांडेय दंपति टाइल्स की खरीदारी करने घर से बाहर गए थे तो इसी दौरान नेहा घर के एक कमरे में दुपट्टा को फांसी का फंदा बनाकर उससे लटक गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंची. पुलिस की छानबीन में पता चला कि युवती का भोजपुरी सिने कलाकारों से गहरा लगाव था जो उसकी डायरी में भोजपुरी कलाकारों की चिपकाई तस्वीरों को देखने से पता चला है. पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गयी.
एसएचओ रफीकुर रहमान ने बताया कि मृतका का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग की चर्चा है. पुलिस मृ’तका के सु’साइड नोट वाली डायरी और इसके मोबाइल की जांच कर रही है. फिलहाल यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.