BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर शहर का होगा सर्वांगीण विकास : मंत्री

मुजफ्फरपुर : नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास होगा। बहुत सारे काम हुए हैं और बहुत काम चल रहा है। शहर से लेकर पंचायत तक की सड़कों का निर्माण कराया गया है। जो बचे हैं वहां भी काम होगा। उन्होंने उक्त बातें रविवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत भगवानपुर पंचायत के श्रीरामपुरी मोहल्ला गली नंबर-2 का उद्घाटन करते हुए कही। इस सड़क का निर्माण 3.86 लाख की लागत से हुआ है। कहा कि शहर की सभी सड़कों को चिह्नित कर नगर विकास विभाग के राज्य योजना, मुख्यमंत्री शहरी नली-गली योजना, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना ,ग्रामीण कार्य विभाग तथा पथ निर्माण विभाग के माध्यम से बनवाया गया है। शहर से लेकर पंचायत तक की सड़कों का जीर्णोद्धार ही किसी शहर को ़खूबसूरत बनाने में सहायक साबित होगा। मंत्री के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मंत्री ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि कार्य की गुणवत्ता पर पैनी निगाह रखे। इस अवसर पर रामनरेश मिश्रा, प्रो एस.के.झा, अनिल सिंह, सत्यप्रकाश भारद्वाज आदि उपस्थित रहें।

प्रत्येक बूथ जिम्मेदार यूथ का नारा बुलंद

पूर्व विधायक सह भाजपा नेता रामसूरत राय ने औराई दक्षिणी मंडल के महेशवारा पंचायत में बूथ संख्या 181 पर बूथ अध्यक्ष चंद्रवीर कुमार व सप्तऋषियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने प्रत्येक बूथ जिम्मेदार यूथ का नारा बुलंद करते हुए कहा कि इस बार झासे में नहीं आना है। पुन: एनडीए की गठबंधन में सरकार बनानी है। विधानसभा चुनाव प्रभारी मुन्ना सिंह यादव की अध्यक्षता में औराई उत्तरी मंडल के भलूरा, विधानसभा विस्तारक आनंद राठौर द्वारा कटरा उत्तरी मंडल के कटाई, विधानसभा संयोजक सुभाष शर्मा द्वारा औराई दक्षिणी मंडल के भदई पंचायत में संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया गया। विधानसभा के मंडलीय प्रभारी हरिकिशोर बैठा, राजीव कुमार एवं बैद्यनाथ पाठक द्वारा क्रमश: घनश्यामपुर,बरहद और बर्री पंचायतों में कार्यक्रम का श्रवण एवं संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार, शिशिर झा एवं संजीत सहनी ने बूथ अध्यक्षों के घर नेम-प्लेट और पार्टी का झडा लगाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.