AccidentBIHARBreaking NewsUTTAR PRADESH

बहराइच: बिहार से मजदूरों को लेकर अंबाला जा रही जीप ट्रक में घुसी, पांच की मौ’त, कई घा’यल

बहराइच. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच (Bahraich) जनपद में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हिं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक बिहार (Bihar) से 16 मजदूरों को लेकर अम्बाला (Ambala) जा रही जीप पयागपुर हाईवे पर खड़ी एक ट्रक में जा घुसी. हादसा इतना जबरदस्त था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौ’त हो गई.
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बिहार के सीवान जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं. मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव में जुटी है. सभी घा’यलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. कई घा’यलों की हालत गं’भीर बतायी जा रही है.

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह लगभग 5:30 बजे थाना पयागपुर के सुकईपुरवा चौराहा अंतर्गत लालपुर ग्राम सभा के पास बिहार के सिवान से पंजाब स्थित अंबाला जा रही फोर्स क्रूजर गाड़ी HR 37D 4630 अपनी बाईं ओर सड़क के किनारे खड़ी UP 42 BT 6190 ट्रक से टकरा गई. जिसमें सवार 16 मजदूरों को गंभीर चोटें आई इनमें से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई तथा शेष 3 सीएचसी पयागपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. शेष घायलों को सीएचसी पयागपुर एवं जिला अस्पताल बहराइच में इलाज के लिए भेजा गया है. सभी की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है.


मृ’तकों के नाम निम्नवत हैं

1-जितेंद्र गिरी पुत्र रघुनाथ निवासी लालगढ़ जनपद सिवान बिहार
2- पवन कुमार पुत्र राम चन्द्र निवासी सुलैहिया थाना कौड़िया जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश
3- संजय प्रसाद पुत्र प्रभु प्रसाद निवासी बैरिया थाना सिधौलीया गोपालगंज बिहार
4- कंचन राम पुत्र जगदीश जगजीवन राम निवासी मेड़वार जामा बाजार सिवान बिहार
5- बसंत प्रसाद पुत्र सीताराम प्रसाद निवासी मेघवार थाना जामौ बाजार सिवान बिहार.
घायलों का विवरण निम्नवत है
1- मनजीत राम पुत्र चेतराम निवासी हरिहरपुर लालगढ़ बिहार 2- अखिलेश प्रसाद पुत्र जंगी लाल भगत हरिहरपुर पचरुखिया सिवान
3- रंजीत प्रसाद पुत्र प्रभु भगत निवासी भगतपुर सिवान बिहार 4- विकास कुमार पुत्र ओम प्रकाश चौरसिया निवासी हरिहरपुर लालगंज सिवान
5- छोटेलाल प्रसाद पुत्र गौरीशंकर निवासी बलरा थाना सिधौलीया गोपालगंज बिहार
6- दीपू राम पुत्र सुरेश राम हरिहरपुर लालगंज जीबी नगर सिवान
7- रामू कुमार पुत्र लल्लन चौरसिया निवासी उपरोक्त
8- सुमेश्वर साह पुत्र सुरेंद्र शाह निवासी उपरोक्त
9- रघुनाथ यादव पुत्र सज्जन यादव हरिहरपुर पचरुखिया जनपद सिवान
10- मनजीत राम पुत्र छतर राम निवासी उपरोक्त
11- विशाल कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी मेवात जनपद सिवान बिहार

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.