‘बिग बॉस 13’ की जबरदस्त सफलता ने फैन्स और मेकर्स दोनों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। अब सबके इस शो के अगले सीजन ‘बिग बॉस 14’ का इंतजार है, जिसे लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। इस शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ जो सबसे अधिक सुर्खियों में होते हैं वह हैं होस्ट सलमान खान। अब खबर है कि सलमान खान इस बार नए शो को होस्ट करने के लिए 250 करोड़ रुपये ले रहे हैं।
छोटे पर्दे पर सबसे अधिक फीस पाने वाले ऐक्टर
जी हां, छोटे पर्दे पर सबसे अधिक फीस पाने वाले ऐक्टर के लिए बॉलिवुड हंगामा ने बताया है कि उन्हे ‘बिग बॉस 14’ के लिए 250 करोड़ मिल रहे हैं।
एक एपिसोड की फीस 10.25 करोड़ रुपये
वेबसाइट को यह जानकारी किसी सूत्र के हवाले से मिली है, जिसकी शूटिंग सलमान वीक में एक बार अपने दो एपिसोड्स के लिए करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सलमान के एक एपिसोड की शूटिंग की फीस करीब 10.25 करोड़ रुपये होगी।

जेनिफर विंगेट ने ठुकराया 3 करोड़ का ऑफर?
हाल ही में इस शो से जुड़ी एक खबर काफी सुर्खियों में रही, जिसमें बताया गया था कि जेनिफर विंगेट ने सलमान खान के होस्ट वाले इस शो का ऑफर ठुकरा दिया है। जेनिफर को शो के लिए भारी-भरकम फीस ऑफर की गई थी। रिपोर्ट्स बताते हैं कि उन्हें 3 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की गई थी।





Leave a Reply