मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बीबीगंज में मुसहरी सीओ नागेंद्र कुमार के आवास पर लोगों ने सोमवार सुबह घे’राव करके ज’मकर हं’गामा किया. लोगों ने सीओ आवास पर जाकर अपना पैसा वापस देने की मांग की. हं’गामा करने के लिए लगभग 50 लोग सीओ आवास पहुंचे. उन्होंने आ’रोप लगाया कि मुसहरी सीओ ने कहा था कि काम करवाया जाएगा इसके लिए लोगों ने पैसा दिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
लोग पैसा वापस करने की मांग कर रहे थे. लोगों का आ’रोप था की मुसहरी सीओ ने काम करने के लिए कई लोगों से पैसा लिया था. लेकिन काम अबतक नहीं किया. लोगों का कहना है कि वो सीओ आवास इसलिए आए क्योंकि उन्हें सूचना मिली है की मुसहरी सीओ का ट्रांसफर हो गया है. अब उन्हें सीओ आवास आकर पैसा मांगना पड़ रहा है.

सीओ आवास पर हं’गामा की सूचना मिलने पर सदर थानेदार संजीव सिंह निराला मौके पर दलबल के साथ पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करवाया. उस समय वहां से किसी तरह सभी को शांत कराकर वापस भेज दिया गया. थानेदार ने कहा की प्रशाशनिक अधिकारीयों से बातचीत कर मामले से अवगत करवा दिया गया है. आगे कार्र’वाई की जा रही है.

बता दें की जब मुशहरी सीओ से मामले की जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया है. आ’रोप है कि मुसहरी सीओ ने लोगों से काम के नाम पर पैसा लेने के बाद काम नहीं करवाया और अब लोगों को डर है कि ट्रांसफर के बाद वो वहां से बिना पैसा दिए गा’यब हो जाएंगे. इसलिए सीओ आवास बीबी गंज मुहल्ला पर लोगों की भीड़ जमा हुई.




Leave a Reply