Breaking NewsCRIMEPUNJAB

पठानकोट में सुरेश रैना की बुआ के परिवार पर ह’मला और लू’टपा’ट, फूफा की मौ’त

नौ दिन पहले 19-20 अगस्त की रात को पठानकोट के गांव थरियाल में जिस सरकारी ठेकेदार की ह’त्या कर लू’टपाट की गई थी, वह क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा थे। ह’मले में रैना की बुआ और फुफेरे भाई की हालत गं’भीर बनी हुई है। वहीं एक फुफेरा भाई और फूफा की मां घर लौट चुके हैं।

एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने इस मामले के पीछे ‘काला कच्छा गिरोह’ होने की बात कही थी। वहीं, पीड़ित परिवार के साथ स्टार क्रिकेटर के संबंध उजागर होने के बाद पुलिस पर जांच का दबाव बढ़ गया है। वहीं शनिवार को ही सुरेश रैना आईपीएल टूर छोड़कर भारत लौट आए हैं। इसके पीछे की वजह भी यही वारदात बताई जा रही है।

वहीं जानकारी मिली है कि सुरेश रैना आईपीएल टूर छोड़कर भारत लौट आए हैं। इसके पीछे की वजह यही वारदात बताई जा रही है। वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय में सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रही है। रैना का आईपीएल में नहीं खेलना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है।

19 की आधी रात रात को हुआ था हमला
19-20 अगस्त की रात करीब ढाई बजे गांव थरियाल में लुटेरे सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार के मकान के पीछे खेतों में सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और रैना के फूफा अशोक कुमार, उनके दोनों बेटों कौशल और अपन पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने बेसबॉल बैट और रॉड से हमला किया।

उनको बेहोशी की हालत में छोड़ लुटेरे सीढ़ियों से नीचे मकान में उतरे और अंदर लेटी रैना की बुआ आशा देवी और उसकी सास सत्या देवी पर भी हमला कर दिया। उसके बाद लुटेरों ने घर के अंदर रखे कैश, जेवरों व अन्य सामान पर हाथ साफ किया और उसी रास्ते लौट गए। सुबह दूध देने आए व्यक्ति को कराहने की आवाज आई तो लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा तोड़ा गया। तब तक अशोक कुमार की मौत हो चुकी थी।

मामले की जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसपी (डी) प्रभजोत सिंह विर्क ने कहा कि पहले उन्हें पीड़ित परिवार के क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ संबंध का पता नहीं था। अब पता चला है। पुलिस के लिए हर व्यक्ति खास है। पुलिस पहले भी गंभीरता से मामला सुलझाने में लगी थी। अज्ञात लोगों पर कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.