बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में सीबीआई ने पहली बार शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया है. रिया डीआरडीओ (DRDO) के गेस्ट हाउस भी पहुंच चुकी हैं, जहां सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने रिया से पूछताछ के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं.
इन लोगों से भी आज हो सकती है दोबारा पूछताछ
वहीं, खबर यह भी है कि रिया के अलावा उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी डीआरडीओ (DRDO) के गेस्ट हाउस में CBI पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. शोविक के अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक केशव और नीरज को भी आज क्रॉस क्वेश्चनिंग के लिए बुलाया जा सकता है. पिछले एक साल में हुए खर्चों, कंपनी में हिस्सेदारी, सुशांत सिंह के अकाउंट से निकाले गए पैसों से जुड़ी पूछताछ के लिए शोविक के सामने ही CA संदीप श्रीधर और जनवरी 2020 तक अकाउंटेंट रहे रजत मेवाती को भी बुलाया जा सकता है. वहीं, दूसरी ओर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी एक्शन में आ चुकी है. NCB ने अपनी जांच शुरू करते हुए कुछ इनफॉर्मर और संदिग्धों से बातचीत कर रही है. इन संदिग्धों से टीम बंद कमरे में पूछताछ कर रही है. अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जांच एजेंसी को ड्रग्स नेटवर्क को लेकर अहम जानकारी मिल सकती है.

सिद्धार्थ पिठानी ने किया था ये खुलासा
सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी ने हाल ही में CBI को बताया था कि रिया के घर छोड़ने से पहले यानी 8 जून को 8 हार्ड ड्राइव नष्ट किए गए थे. सुशांत और रिया की मौजूदगी में ये हार्ड ड्राइव नष्ट कराए गए थे. ड्राइव को नष्ट करने के लिए आईटी प्रोफेशनल आए थे. उस वक्त कमरे में दीपेश सावंत और कुक नीरज सिंह भी मौजूद था.





Leave a Reply