BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा 2021 फॉर्म भरने की तारीख आगे बढ़ाई

बिहार बोर्ड ने इंटर 12वीं के परीक्षा 2021 के लिए फार्म भरने की आखिरी तारीख को चार सितंबर तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है. इससे पहले बिहार बोर्ड ने इंटर बोर्ड रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 अगस्त जारी की थी. लेकिन गुरुवार को आखिरी तारीख से एक दिन पहले ही बोर्ड ने इसे फिर बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके साथ ही बोर्ड रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की तारीख को भी बढ़ाकर 4 सितंबर तक कर दिया है.

आपको बता दें कि कोरोना काल के चलते बिहार बोर्ड ने इंटर के छात्र-छात्राओं को 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन एक और मौका दिया गया है.

बिहार बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर सूचना जारी करते हुए इंटर एग्जाम 2021 के फॉर्म भरने की तारीख को बढ़ाने का ऐलान कर दिया. साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की तारीख भी चार सितंबर जारी की.

बिहार बोर्ड के इस आदेश के बाद अबतक जो छात्र इंटर परीक्षा के लिए फार्म नहीं भर पाए हैं वे अपना आवेदन अब कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.