मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नवादा गांव से दिल को द”हला देने वाली खबर आई है। एक युवक ने आपसी मनमुटाव को लेकर 65 वर्षीय भोला महतो को सोए स्थिति में पेट्रोल छि’ड़ककर जिंदा जला दिया। उनके कराहने पर जागे परिजन ने किसी तरह उनके शरीर में लगी आग को बुझाया व जल्दबाजी से निजी वाहन से मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुजुर्ग भोला महतो की स्थिति काफी गं’भीर बनी हुई हैं।
इधर, ग्रामीणों ने आ’रोपित रोहित कुमार(20) को गांव से ही द’बोचकर कटरा पुलिस को सौंप दिया। जहां रोहित से पुलिस से पूछताछ करने में जुटी है। लेकिन अबतक जिंदा जलाने की मुख्य वजह की जानकारी नहीं हो सकी है।

परिजन संतोष महतो ने बताया कि मंगलवार की शाम दोनों के बीच गली गलौज व बहस ही गयी थी। उनलोगों ने डांट फटकार कर रोहित को वहां से भगा दिया था। लेकिन जाते वक्त रोहित ने धम’की दी थी कि वह भोला महतो को आ’ग लगाकर जिंदा जला देगा। फिलहाल मामले में जख्मी या उसके परिजन का कोई बयान नहीं हो सका है। भोला महतो को एक पुत्र है जो गुजरात में मजदूरी करता है। वहीं एक बेटी है, जो मूकबधिर है। इस घटना की जानकारी बेटे को दे दी गई है।





Leave a Reply