BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : मुरौल में सड़क वि’वाद पर परिवार को बनाया बं’धक, छु’ड़वाने गयी पुलिस पर ह’मला

पिलखी गजपती पंचायत के जुड़ावनपट्टी गांव में बाढ़ के पानी से कटी सड़क में मिट्टी भराई को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में आपसी भि’ड़ंत हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के महादलित दंपती व उसके पुत्र को दूसरे पक्ष द्वारा शौ’चालय में कैद कर बं’धक बना लिया गया। तीन घंटे बाद जब पुलिस उसे मु’क्त कराने पहुंची तो सकरा पुलिस पर भीड़ ने ह’मला कर दिया। फिर दंपती के साथ पुलिस की भी पि’टाई हुई। थानेदार समेत सभी पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बंधकों को छुड़ाकर उनको लेकर गांव से भाग जान बचाई।

आगे की कार्रवाई में पुलिस गांव के शिवजी राम उसकी पत्नी महेश्वरी देवी व पुत्र सुबोध कुमार राम के साथ दूसरे पक्ष के विजय चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दंपती ने बताया कि उसकी निजी जमीन पर जबरन सड़क बना दी गई थी। बाढ़ में टूटी सड़क पर विरोध के बावजूद मिट्टी डाली जा रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मा’रपी’ट हुई। दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर पुत्र के साथ शौचालय में कैद कर लिया। पुलिस जब छुड़ाकर गांव से सुरक्षित निकाल रही थी तभी आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया। लाठी डंडे से दंपती व उसके पुत्र के साथ पुलिस की भी पि’टाई कर दी गयी।

इधर, सरपंच रामशृंगार पासवान ने बताया कि 25 दिनों से आवागमन बाधित था। इसी को चालू कराने के लिए सड़क पर जन सहयोग से मिट्टी भराई कराया जा रहा था इसके विरोध पर यह घटना हुई।
सकरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने बताया कि तीन लोगों को बंधक बनाया गया था जिसे मुक्त कराने पुलिस टीम के साथ गए थे। बंधकों के साथ पुलिस पर भी लाठी से हमला किया गया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हुए हैं। एक महिला और तीन पुरुष को हिरासत में लिया गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.