इस वक्त की एक बड़ी खबर सोनपुर से आ रही है, जहां सबलपुर के पास में गंगा नदी में नाव पलटने से डूब गई है. मिली जानकारी के मुताबिक नाव में 25 से 30 यात्री सवार थे.
स्थानीय लोगों ने अबतक नाव में सवार 14 लोगों को बाहर निकाल लिया है, वहीं अन्य सभी की भी लगातार तलाश की जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि एक नाव पर सवार होकर 25 से 30 लोग जा रहे थे. तभी बीच नदी में नाव पलट गई और सभी यात्री डूबने लगे. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने नाव को पलटता देख नदी में छलांग लगा दी और 14 यात्रियों को बचा लिया है. वहीं अन्य की तलाश अभी जारी है.





Leave a Reply