BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : इमलीचट्टी के लाइसेंस पर मालीघाट में चला रहा था अवैध ब्ल’ड बैंक, मास्टरमाइंड फरार

मिठनपुरा पुलिस ने मोहल्ले के लोगो की मदद से अवैध ब्लड बैंक के संचालन के आरो’प में गिर’फ्तार हुए ब्रह्मपुरा थाने के जूरनछपरा निवासी सूरज कुमार को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा अन्य पांच युवकों को पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया है। इन्हें सूरज ही ब्लड डोनेट करने के लिए बुलाकर मालीघाट के चूनाभट्ठी ले गया था। फिलहाल पूरे मामले का मास्टरमाइंड नवीन कुमार सिन्हा फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
मिठनपुरा थानेदार भगीरथ प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की सिविल सर्जन व ड्रग इंस्पेक्टर से जांच कराई गयी है। इसमें मालूम चला कि नवीन कुमार सिन्हा ने ब्रह्मपुरा थाने के इमलीचट्टी स्थित ब्लड बैंक के लिए लाइसेंस लिया था। मालीघाट में इस लाइसेंस पर दूसरा अवैध ब्लड बैंक संचालित कर रहा था। युवकों को बहला-फुलसलाकर या फिर ब्लड डोनेशन कैंप के नाम पर लाकर ब्लड लेता था। इसे खुले बाजार में बिचौलियों के माध्यम से बेचता था।

बिचौलियों के माध्यम से चला रहा था धंधा

मास्टरमाइंड नवीन बिचौलियों के माध्यम से जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराता था। इसके लिए वह मनचाही कीमत वसूलता था। इसमें से बिचौलियों को भी कमीशन देता था। बताया जाता है कि पांच हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये प्रति यूनिट ब्लड की सप्लाई अस्पतालों में करता था। शहर के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल में इसकी सप्लाई ज्यादा होती थी। पुलिस ने वैसे अस्पतालों को भी चिह्नित कर कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.