मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने के सहबाजपुर-राघोपुर चौक पर बाइक सवार ब’दमाशों ने लू’ट की घ’टना को अंजाम दिया. पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के कर्मचारी मुकेश कुमार के साथ दिनदहा’ड़े शहर के चौक पर 26.45 लाख की लू’ट को अंजाम दिया. ‘पि’स्टल के बल पर बाइक सवार अ’पराधियों ने मुकेश कुमार से उनके पैसे लू’टे. कर्मचारी के साथ लू’ट के दौरान मा’रपी’ट भी की गई.
मुजफ्फरपुर में लू’टपाट के बाद बाइक सवार सभी बदमाश पुराना जीरो माइल और अहियापुर को जाने वाले रास्ते की तरफ भाग निकले.
सिटी एसपी नीरज कुमार ने घट’नास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान और कर्मचारी मुकेश से घट’ना की पूरी जानकारी भी ली. एसपी नीरज कुमार ने कहा कि सीसीटीवी में अप’राधी का चेहरा कै’द हो गया हैं. जल्द ही उनकी पहचान करके गि’रफ्तार किया जाएगा.

वहीं पूर्व विधायक के कर्मचारी मुकेश ने बताया कि वह घर से 26.45 लाख रुपए लेकर मोतिहारी बाइक से जा रहा था. बाइक की डिक्की में वह रुपए रखे गए थे.
जब वह सहबाजपुर-राघोपुर चौक पर पहुंचा तो तीन बाइक सवार अ’पराधियों ने ‘पि’स्टल के बल पर उससे पैसे लू’ट लिए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.





Comment here