बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 1992 करोड़ रुपये से बने ग्रामीण पथों और पुलों का उद्धागटन करने के साथ ही 13200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कार्य आरंभ किया. इसके बाद उन्होंने वर्चुअल सभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता फिर काम करने का मौका देगी तो हर गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि गांव को गांव से जोड़ते हुए एनएच, एसएच तथा प्रखंड तक आवागमन को और बेहतर बनाएंगे.उन्होंने आगो बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क के तहत पूरे राज्य में कुल 59 हजार किलोमीटर सड़कें बननी है जिसमें करीब 39 हजार 781 हजार किलोमीटर सड़क और 447 पुल बन चुका है. 17 हजार किलोमीटर सड़क और 300 पुल बनने की प्रक्रिया में हैं. इस योजना में कुछ सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. कुछ सड़को को प्रशासनिक स्वीकृति मिलनी बाकी है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सड़कों का टेंडर फाइनल हो गया है.


कुछ का अभी बाकि है.उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर बोलते हुए कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां ह्वेकिल लोकेशन ट्रैनिंक डिवाइस एंव इमरजेंसी बटन से लैस होंगी. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों से सफर करने वाली महिलाओं या लड़कियों को किसी तरकह के खतरे का आभास होने पर इमरजेंसी बटन दबाते ही कंट्रोल कमांड सेंटर में अलार्म बजेगा और पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी.आपको बता दें कि निर्भया फ्रेमवर्क के तहत सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों में व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन लगाने का निर्णय लिया गया है. इस योजना की स्वीकृति कैबिनेट से मिल गई है. शुरुआती दौर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पटना से इस नई व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी,. इसके बाद अन्य शहरों में संचालित सार्वजनिक परिवहन के वाहनों बस, टैक्सी. में लगाया जाएगा.





Leave a Reply