BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : 125 करोड़ की लागत से बनेंगे 18 पावर सब स्टेशन

जिले में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शनिवार को 124.92 करोड़ की योजनाओं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुरुआत की। तीन योजनाओं के तहत जिले में 18 पावर सब स्टेशन की स्थापना होगी। इसमें शहरी क्षेत्र में पांच नये पावर सब स्टेशन बनेंगे। इसके तहत सिटी पार्क, बीएमपी-6, रामदयालु सर्किल ऑफिस, जिला स्कूल व बाजार समिति के पास पीएसएस का निर्माण होगा। अन्य पावर सब स्टेशनों की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों में होगी।

तमाम पीएसएस में पांच से दस एमवीए क्षमता वाले दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये जाएंगे। छह महीने से साल भर के भीतर इसे बनाकर तैयार लिया जाएगा। पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति विद्युत योजना, समेकित उर्जा विकास योजना (आईपीडीएस) व राज्य बिजली योजना के तहत इसकी शुरुआत की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्ट्रेट में तमाम अधिकारी, कई विधायक व बिजली विभाग के इंजीनियर थे।

इन जगहों पर बनेंगे नये पावर सब स्टेशन

पंडित दीनदयाल योजना से पारू के फतेहाबाद में 11.75 करोड़, औराई में 8.27 करोड़, सकरा बरियारपुर में 11.54 करोड़, मीनापुर मझौलिया में 4.78 करोड़, कटरा बेरईं उत्तरी 5.92 करोड़, कुढ़नी के अख्तियारपुर पड़ेया में 5.53 करोड़, मुशहरी के द्वारिकानगर में 3.42 करोड़, गायघाट के कांटा पिरौंछा में 5.9 करोड़, मीनापुर के पानापुर में 6.16 करोड़ रुपये की लागत से नये पावर सब स्टेशन बनेंगे। वहीं, आईपीडीएस के तहत पताही में 4.18 करोड़, बीएमपी छह कन्हौली में 7.23 करोड़, मुशहरी के अहियापुर में 7.33 करोड़, रामदयालु सर्किल ऑफिस में 5.64 करोड़, सिटी पार्क समाहरणालय में 6.65 करोड़, जिला स्कूल के समीप 8.79 करोड़ और राज्य की योजना से कांटी ब्लॉक कैंपस में 8.57 करोड़, बोचहां वाजिदपुर में 5.94 करोड़ व कुढनी के केरमा में 7.34 करोड़ रुपये की लागत से नये पावर सब स्टेशन बनेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.