BIHARBreaking NewsSTATE

सरकारी कार्यक्रम में मांझी का नाम सुन चौंक गए नीतीश, बिना देखें ही दे दिया धन्यवाद

PATNA: ऊर्जा विभाग के कई योजनाओं का आज सीएम नीतीश कुमार ने सीएम आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 4 हजार 855 करोड़ रुपये के योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में जीतन राम मांझी भी शामिल. लेकिन नीतीश कुमार उनको नहीं दे पाए. जब कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी हुई तो नीतीश चौंक गए.

सभी नेता को दिया गया था निमंत्रण

कार्यक्रम में बिहार के सभी विधायकों और सांसद को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ने का निमंत्रण भेजा गया था. कार्यक्रम की शुरुआत में ही प्रधान सचिव ने इस मामले पर अधिकारियों से बात कर ली थी. लेकिन सीएम नीतीश कुमार को इस बारे में नहीं बताया गया कि कौन कौन लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

बिना देखें ही दिए धन्यवाद

नीतीश कुमार ने अपने भा’षण से पहले जीतन राम मांझी का नाम तक नहीं लिए. लेकिन जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ. उस के समापन कार्यक्रम में जैसे ही ऊर्जा विभाग के नार्थ बिहार के निर्देशक को धन्यवाद ज्ञापन के लिए बोला गया. उन्होंने नीतीश कुमार के बाद कहा कि पूर्व सीएम जीतन मांझी को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद. जिसे सुन कर सीएम नीतीश कुमार चौंक गए. पहले तो वह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से पूछते रहे ही मांझी जी भी शामिल हुए तो हमें कोई बताया नहीं फिर नीतीश कुमार ने कहा कि  मांझी जी शामिल हुए हैं तो उनको बहुत बहुत धन्यवाद.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.