कहते हैं कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, इसमें रिश्ते-नाते, सगे संबंधियों का कोई खास महत्व नहीं होता. राजनीति रिश्तों से इतर होती है. खासकर बिहार की राजनीति की बात करें तो चुनाव के समय यहां क्या कैसे बदल जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं होती. ताजा मामला लालू परिवार का है जहां संबंधों के साथ ही संबंधों के बाद भी की राजनीति हो रही है,
लालू के समधी और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय ने गुरुवार को राजद छोड़ जदयू ज्वाइन कर लिया. इसकी अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं जब तेजप्रताप और ऐश्वर्या के संबंध इतने बिगड़ गए थे कि मामला घर से निकलकर सड़क तक आ गया था. दोनों के बीच संबंध शादी के कुछ दिनों बाद ही खराब हो चला था और इसका असर दोनों परिवारों की दोस्ती और राजनीति पर भी साफ दिखा.
लालू के समधी चंद्रिका राय ने नीतीश कुमार की जदयू का दामन थाम लिया है और जदयू में जाते ही उन्होंने लालू परिवार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. इसके साथ ही उन्होंने ये भी संकेत दिया है कि उनकी बेटी और लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय विधानसभा चुनाव ल’ड़ सकती हैं.
चंद्रिका राय ने बेटी के लिए कही ये बात…
चंद्निका राय ने साफ तौर पर तो नहीं कहा लेकिन एक न्यूज चैनल के सवाल के बदले में सवाल पूछकर ये जता दिया है कि उनकी बेटी भी चुनाव में हाथ आजमा सकती हैं. उन्होंंने चैनल के संवादताता से सवाल पूछा कि कहां से चुनाव लड़ रहे हैं दोनों भाई. (तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव) इसकी जानकारी अगर मिले तो मुझे बताइएगा. सुन रहे हैं कि सुरक्षित सीट की तलाश में हैं दोनों भाई.

चंद्रिका राय की इन बातों से कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि तेजस्वी या तेज प्रताप में जो भी जिस विधानसभाक्षेत्र से चुनाव मैदान में रहेगा उसके खिलाफ ऐश्चुवर्या चुनावी मैदान में नजर आएंगी.
बता दें कि तेजप्रताप फिलहाल वैशाली जिले के महुआ और तेजस्वी यादव इसी जिले के राघोपुर से विधायक हैं. चंद्रिका राय परसा से चुनाव लड़ सकते हैं तो ऐसे में ऐश्वर्या भी चुनाव मैदान में उतर सकती हैं.

तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक का केस है कोर्ट में
शादी के कुछ ही महीने के बाद तेजप्रताप ने ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. उसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. तेजप्रताप ने जहां ऐश्वर्या पर बड़े आरोप लगाए हैं वहीं ऐश्वर्या राय ने भी बिहार की पूर्व सीएम व अपनी सास राबड़ी देवी और ननद मीसा भारती पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था.

दोनों परिवारों के बीच बढ़ गई है तल्खी
ऐसे में दोनों परिवारों के बीच की तल्खी ही है कि चंद्रिका राय ने राजद को छोड़ जदयू ज्वाइन किया है और वो लालू परिवार में अपनी बेटी के साथ हुए दुर्व्यवहार को नहीं भूले हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि पारिवारिक न्याय पाने में विफल रहने वाली ऐश्वर्या राय राजनीतिक न्याय हासिल करने के लिए तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के सामने चुनौती बन सकती हैं.



Leave a Reply