BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को झ’टका, जीतनराम मांझी ने तो’ड़ा नाता

बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जैसा कि पहले तो उम्मीद जताई जा रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा महागठबंधन से बाहर हो गई है.




जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी और इस बैठक में उन्होंने महागठबंधन से अलग होने का फैसला ले लिया गया है. फर्स्ट बिहार ने यह खबर पहले ही बताई थी कि मांझी महागठबंधन से अलग होने का ऐलान आज कर सकते हैं. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जीतन राम मांझी की बातचीत हो चुकी है और जेडीयू के भरोसे पर ही मांझी ने महागठबंधन से राहें अलग की है.

गौरतलब है कि महागठबंधन जो एकता के दावे कर रहा था वो अब फेल हो चुका है और मांझी की पार्टी अब महागठबंधन से अलग हो चुकी है. गौरतलब है कि महागठबंधन में समन्‍वय समति बनाने तथा उसके माध्‍यम से सभी बड़े फैसले लेने की उनकी मांग को राष्‍ट्रीय जनता दल कोई तवज्‍जो नहीं दे रहा था. इसे देखते हुए मांझी ने इस बड़े फैसले का ऐलान किया है.

Input: First Bihar

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.