BIHARBreaking NewsSTATE

सुशांत सिंह की संपत्ति पर पिता ने जताया दावा, बोले- इस पर केवल मेरा हक

पटना. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौ’त मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का फैसला आने के बाद उनके पिता केके सिंह (KK Singh) ने बेटे की संपत्ति पर अपना दावा जताया है. सुशांत के पिता केके सिंह ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि मैं सुशांत का कानूनी रूप से वारिस हूं. सुशांत के पिता ने बयान प्रेस को जारी किए गए नोट में लिखा है कि सुशांत ने अपनी जिंदगी में जिन वकीलाें, सीए और प्रोफेशनल काे रखा था, उनकी सेवाएं ले रखीं थीं, कानूनी वारिस हाेने के चलते अब उनकी सेवाएं सुशांत की माैत के बाद समाप्त करता हूं.
केके सिंह ने कहा कि अब बिना मेरी सहमित के काेई भी वकील, सीए या अन्य काे सुशांत की संपत्ति पर रिप्रजेंट करने के हक नहीं होगा. हाल में ही कुछ वकील मीडिया में आये थे और उन्हाेंने सुशांत द्वारा वकील रखने का दावा किया था. इन लाेगाें ने खुद और सुशांत के बीच हुई कुछ बातें कही थीं. इस तरह की बाताें का खुलासा इंडियन एविडेंस एक्ट 1872 के सेक्शन 126 और बार काॅउंसिल ऑफ इंडिया रुल्स के तहत वर्जित हैं. सुशांत के पिता ने लिखा है कि बिना मेरे सहमति के किसी काे मैं यह अधिकार नहीं देता हूं कि वे सुशांत काे रिप्रजेंट करें.

इन लोगों को किया अधिकृत
प्रेस नोट में सुशांत के पिता ने लिखा है, ‘मैं यह भी साफ कर देता हूं कि मैं और मेरी बेटियाें ने एसकेवी लाॅ ऑफिसेज, काॅमर्शियल, वरुण सिंह काे बताैर वकील के रूप में अधिकृत किया है. साथ ही सीनियर वकील विकास सिंह मेरे परिवार काे रिप्रजेंट करने के लिए अधिकृत हैं. काेई दूसरा व्यक्ति जाे परिवार का दावा कर रहा है, उन्हें मेरी सहमति नहीं है.
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था फैसला
मालूम हो कि बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त मामले में फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने कहा है कि इस केस की जांच सीबीआई ही करेगी.

सुशांत की गर्लफ्रेंड और इस केस में आरोपों का सामना कर रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने खिलाफ पटना में दायर एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए याचिका दी थी. इसे खारिज करते हुए कोर्ट ने केस की जांच के अधिकार सीबीआई को दे दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत के परिवार ने एक थैंक्स गिविंग बयान जारी किया था.
परिवार ने फैंस का जताया था आभार
सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘सुशांत का परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों, मीडिया और उसके दुनिया भर के करोड़ों फैन्स का हृदय से आभार. सुशांत के प्रति आपके अगाध प्यार और हमारे साथ मजबूती से खड़े होने के लिए हम आपके आभारी हैं. हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हैं.’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.