BIHARBreaking NewsMAHARASHTRASTATE

महाराष्ट्र के गृह मंत्री का बेशर्म बयान, बिहार चुनाव के कारण सुशांत केस को तूल दिया गया

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंदर भद्द पिटने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार की आंख नहीं खुल रही है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का बेशर्म बयान सामने आया है। अनिल देशमुख ने कहा है कि बिहार में चुनाव की वजह से सुशांत की मौत के मामले को तूल दिया गया और उस पर राजनीति हो रही है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद अपनी टिप्पणी से बाज नहीं आ रहे हैं। अनिल देशमुख ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने पूरी दक्षता के साथ सुशांत केस की जांच की थी इस पूरी प्रक्रिया में कहीं कोई कमी नहीं थी लेकिन बेवजह इस मामले को तूल दिया गया और सीबीआई जांच की सिफारिश की गई। अनिल देशमुख ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुछ नेता सुशांत सिंह के मामले में बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने संवैधानिक विशेषज्ञों को देश के संघीय ढांचे का ख्याल रखने की नसीहत भी दी है।

हालांकि अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं। अनिल देशमुख में यह भी कहा है कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में समानांतर जांच पर विचार करेगी हालांकि राज्य सरकार ने इस पर कोई फैसला अब तक नहीं किया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.