BIHARBreaking NewsSTATE

CRPF के शहीद लवकुश शर्मा को पत्नी ने दी अंतिम सलामी, मुखा’ग्नि देते ही रो पड़ा 7 साल का बेटा

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार को आतं’कवादी ह’मले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान लवकुश शर्मा को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. जहानाबाद जिले के लाल शहीद लवकुश का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव आईरा में किया गया. शहीद लवकुश के सात वर्षीय पुत्र ने अपने शहीद पिता को मु’खा’ग्नि दिया.

मंगलवार की रात जैसे ही शहीद लवकुश शर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक गांव जहानाबाद के रतनी फरीदपुर के आइरा पहुंचा चारों तरफ भारत माता की जय और लव कुश शर्मा अमर रहे के नारे से गूंज उठा. इस मौके पर मगध रेंज के ig, जिले के डीएम, एसपी और तमाम जनप्रतिनिधियों समेत कई लोगो ने शहीद लवकुश शर्मा के शव पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.

बता दें कि शहीद जवान के अतिंम संस्कार को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की गई थी. मगध के कमिश्नर और CRPF के डीआईजी सहित डीएम, एसपी के अलावा कई अधिकारी गाँव के कैम्प में उपस्थित थे . पंचतत्त्व में विलीन होने से पूर्व सैनिक को पूरे सम्मान के साथ गॉड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी गई.

इस मौके पर बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने दुख प्रकट करते हुए कहा की शहीद जवान की शहादत को पूरा देश और जिला याद रखेगा. वहीं उन्होंने सरकार के तरफ से हर सम्भव सहायता करने की बात की .उन्होंने कहा कि शहीद लवकुश हमारे दिलो में हमेशा रहेंगे और उनके परिवार की मदद के लिये सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है. साथ ही- साथ जिले के डीएम नवीन कुमार ने शहीद जवान के परिवार को तत्काल 11लाख का चेक प्रदान किया और कहा कि ये काफी भावुक क्षण है. देश का वीर जवान मातृभूमि की रक्षा करते शहीद हो गया.

शहीद लवकुश शर्मा के घर में उनके पिता सुदर्शन शर्मा, मां प्रमिला देवी, पत्नी अनीता देवी, 7 साल का बेटा सूरज और 3 साल की बेटी अनन्या है. लवकुश शर्मा की 2014 में सीआरपीएफ में बहाली हुई थी और वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे. लव कुश शर्मा के परिवार वालों ने बताया कि वह आखरी बार 4 महीने पहले अपने गांव आए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.