Breaking NewsNational

SSR CASE पर संबित पात्रा ने कहा- दोस्तों जल्दी ही सुनेंगे महाराष्ट्र सरकार जा ‘रिया’ है

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है. केस को ट्रांसफर करते हुए कोर्ट ने कहा है कि मुंबई पुलिस जांच में सीबीआई को मदद करे. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि बिहार पुलिस सही एंगल से जांच कर रही थी. अब इस मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किया है.

संबित पात्रा ने ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है. संबित ने कहा है कि पहले महाराष्ट्र सरकार सो ‘रिया’ था., फिर संजय राउत सुशांत परिवार को धो ‘रिया’ था., अब मुंबई में सरकार रो ‘रिया’ है., दोस्तों जल्दी ही सुनेंगे महाराष्ट्र सरकार जा ‘रिया’ है.

इससे पहले एक ट्वीट में संबित पात्रा ने कहा कि सुनने में आया है महाराष्ट्र सरकार अब रो ‘रिया’ है! इसके अलावा, तीसरे ट्वीट में पात्रा ने कहा कि SHIV SENA= SONIA + RHEA = SORHEA SENA (सोरिया सेना माने ऐसी सेना जो सो रही हो.)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.