अब सीतामढ़ी रेलमार्ग पर विद्युत इंजन से दो ट्रेनें दौड़ेंगी। इस मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। इससे 55 किलोमीटर की दूरी तय करने में 35 मिनट का समय लगेगा। यात्रियों को समय की बचत होगी। विद्युत इंजन से ट्रेनों का परिचालन चालू होने से इस मार्ग पर कई एक्सप्रेस ट्रेनें बढ़ेंगी।
सीतामढ़ी रेलमार्ग पर विद्युतीकरण कार्य पूरा
जानकारी के अनुसार सप्ताहभर पहले सीआरएस ने सीतामढ़ी रेलमार्ग पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद निरीक्षण किया था। इस दौरान कुछ कमियां मिलने पर उन्हें पूरा कराने का आदेश दिया था। इन्हें दूर करने के बाद सीआरएस ने सीतामढ़ी रेलमार्ग पर विद्युत इंजन से ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। पूर्व मध्य रेलवे ने सबसे पहले दो ट्रेनों सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस व सीतामढ़ी से सियालदह जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस को विद्युत इंजन से चलाने का फैसला लिया है।

अभी ट्रेन चलाने की तिथि की घोषणा नहीं
पूमरे के अधिकारियों ने नोटिस जारी कर दी है। लेकिन, अभी ट्रेन चलाने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी रेलमार्ग पर विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है। सीआरएस की मंजूरी पर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। 110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें इस मार्ग पर चलेंगी। पहले लिचछवी व सियालदह एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया गया है।





Leave a Reply