Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

दृश्यम के निर्देशक निशिकांत कामत का नि’धन, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर दी जानकारी

फिल्म ‘दृश्यम’ के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है। जिंदगी और मौत के बीच एक लंबी जंग लड़ने के बाद आखिरकार निशिकांत कामत जिंदगी की जंग हार गए। निशिकांत के निधन की जानकारी अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने एक ट्व है। रितेश ने अपने ट्विटर  हैंडल पर  निशिकांत के साथ एक फोटो ट्वीट की जिसमें वो उन्हें लगे लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं तुम्हें मिस करूंगा मेरे दोस्त निशिकांत कामत, भगवान तुम्हारी आ’त्मा को शांति दे’।

इससे पहले जब निशिकांत के निधन की खबर आई तो रितेश ने ही इस बात की जानकारी दी थी कि निशिकांत ज़िदा हैं, रितेश ने ही ट्विटर पर निशिकांत की हालत ना’ज़ुक होने की जानकारी दी थी। रितेश ने ट्वीट  करते हुए लिखा था, ‘निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वो अभी जिंदा हैं और लगातार लड़ रहे हैं। उनके लिए दुआ करें’।आपको बता दें कि डायरेक्टर लिवर सिरोसिस नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लंबे समय से वो हैदरबाद के एआईजी हॉस्पिटल में एडमिट थे।

फिल्ममेकर मिलाप जाफरी ने भी ट्वीट कर इस बात का जानकारी दी थी कि निशिकांत अभी जिंदा हैं। मिलाप ने लिखा, ‘निशिकांत के साथ जो हॉस्पिटल में हैं मैंने तुरंत अभी उनसे बात की है। निशिकांत का निधन नहीं हुआ है। हां, लेकिन उनकी हालत नाज़ुक है। वो जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं,लेकिन जिंदा हैं’।

कुछ दिन पहले हॉस्पिटल ने भी स्टेटमेंट जारी कर उनकी तबीयत के बारे में बताया था। हॉस्पिटल की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया था, ‘निशिकांत की हालत नाज़ुक है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। स्टेटमेंट में कहा गया था कि पीलिया और पेट से जुड़ी एक बीमारी की शिकायत के बाद निशिकांत को हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां टेस्ट करने पर पता चला कि उन्हें लिवर सिरोसिस नामक गंभीर बीमारी है और साथ ही कुछ इन्फेक्शन्स हैं। जिसके बाद डायरेक्टर को आईसीयू में एडमिट कर दिया गया’।

आपको बता दें कि निशिकांत कई बॉलीवुड फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं, जिनमें अजय देवगन, तब्बू की ‘दृश्यम’, इरफान ख़ान की ‘मदारी’, मंबई मेरी जान भी शामिल है। निशिकांत ने कुछ फिल्मों में एक्टिंग में भी हाथ आज़माया है। वो फिल्म रॉकी हैंडसम में नेगेटिव किरदार में नज़र आए थे। इसके अलावा निशिकांत कई मराठी फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। मराठी फिल्‍म ‘डोंबिवली फास्‍ट’ से फिल्‍मी डेब्‍यू करने वाले कामत ने 2008 में बॉलिवुड में एंट्री की और साल 2006 में हुए मुंबई बम विस्‍फोट पर बेस्‍ड फिल्‍म ‘मुंबई मेरी जान’ बनाई। अगर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो अभी निशिकांत ‘दरबदर’ नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसकी 2022 में रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.