BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: नीतीश कैबिनेट के मंत्री का ब्रेन हे’मरेज, पटना के अस्पताल में एडमिट

PATNA : नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह का ब्रेन हेमरेज हुआ है. ब्रेन हे’मरेज के बाद मंत्री विनोद सिंह को तत्काल पटना के रुबन अस्पताल में एडमिट कराया गया है. पिछले दिनों विनोद सिंह कोरोना संक्र’मित भी हुए थे और अब उनका ब्रेन हेमरेज हुआ है.

बिहार सरकार में पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण  मंत्री विनोद सिंह की स्थिति चिंताजनक है और उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी हो रही है. बताया जा रहा है कि मंत्री विनोद सिंह को सोमवार के दिन दिल्ली ले जाया जा सकता है.

पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री  मंत्री विनोद सिंह 28 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें कटिहार जिला स्थित विनायक होटल में आइसोलेट किया गया था. कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने और इलाज के बाद मिनिस्टर की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आ गई थी. रविवार को अचानक से ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें पटना के रुबन अस्पताल में इलाज एक लिए भर्ती कराया गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.