BIHARBreaking NewsSTATE

नीतीश के मंत्री चुनाव के पहले बदलेंगे पाला, RJD में शामिल होंगे श्याम रजक!

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक ने झटका दे दिया है। श्याम रजक अब जेडीयू छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने वाले हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक श्याम रिजेक्ट बहुत जल्द आरजेडी का दामन थाम लेंगे। रजक ना केवल मंत्री पद बल्कि विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं।

श्याम रजक के जेडीयू छोड़ने की खबरें काफी पहले से आ रही थी लेकिन अब आरजेडी के अंदर खाने से भी इस बात की पुष्टि हो गई है। श्याम रजक जेडीयू में लगातार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला किया है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि फुलवारीशरीफ विधानसभा से विधायक रजके अगला चुनाव आरजेडी की टिकट पर ही लड़ेंगे।

श्याम रजक के जेडीयू छोड़ दें और आरजेडी में शामिल होने की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब आरजेडी के प्रदेश महासचिव और फुलवारीशरीफ विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार सत्येंद्र पासवान ने बीती रात फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में सत्येंद्र पासवान ने श्याम रजक की वापसी पर नाराजगी जताई थी हालांकि श्याम रजक आरजेडी में कब शामिल हो रहे हैं इस बाबत उन्होंने खुलकर कुछ भी नहीं कहा है पूरे मामले पर फिलहाल उन्होंने चुप्पी साध रखी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.