BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर की डॉ.अंशिनी ठाकुर का इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में चयन, जानें…

एसकेएमसीएच के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष सह वरीय चिकित्सक बीबी ठाकुर की पौत्री डॉ.अंशिनी ठाकुर का चयन विश्व के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थानों में एक इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में हुआ है। डॉ.ठाकुर बताते हैं कि अंशिनी ने चार कॉलेजों का ऑप्सन दिया था। उसकी पहली पसंद इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन थी।

 यह यूके के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थानों में है। उन्होंने बताया कि अंशिनी कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। कामना करता हूं कि मैं उसे विश्व की सफल कॉर्डियोलॉजिस्ट के रूप में देखूं। उसके चयन पर परिवार में हर्ष का माहौल है। बता दें कि डॉ.बीबी ठाकुर के पुत्र और अंशिनी के पिता डॉ.आशीष कुमार ठाकुर भी प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। वे भी लंदन में ही रहते हैं। इस उपलब्धि से चिकित्सक समाज में भी हर्ष है। 

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.