Breaking NewsCricketSPORTS

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, आईपीएल खेलते रहेंगे

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अपनी अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम को दो-दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, आपके प्यार और पूरे समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आज 7 बजकर 29 बजे मुझे रिटायर्ड माना जाए।

उनके संन्यास की खबर सुनकर फैंस शॉक्ड हैं। बता दें कि 39 साल के महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान ले चुके हैं। अब उन्होंने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया है। धोनी ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.