Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

Sushant Singh Rajput को इंसाफ दिलाने के लिए अब वरुण धवन और मौनी राय ने उठाई आवाज, बोले- #CBIForSSR

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस आज पूरी दुनिया में चर्चा में का विषय बन गया है। आज यानी 14 अगस्त को उन्हें इस दुनिया से अलविदा कहे पूरे दो महीने हो गए हैं। इन दो महीनों में सुशांत से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जिसके बाद हर कोई अब उनकी मौ’त के पीछे की असल वजह को जानना चाहता है। सुशांत के निधन को बाद से ही उनके फैंस उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वहीं मुंबई पुलिस की करीब 40 दिनों की जांच के बाद अब उनका परिवार भी सीबीआई जांच चाहता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मुहिम चल रही है #CBIForSSR। ये मुहिम सुशांत केस में सीबीआई कराने को लेकर चलाई जा रही है। अब #CBIForSSR मुहिम में सेलेब्स भी जुड़ रहे हैं और सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

फैंस के बाद अब #CBIForSSR मुहिम के समर्थन में अब वरुण धवन और मौनी रॉय का नाम भी जुड़ गया है। इन दोनों स्टार्स ने भी सुशांत मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। वरुण धवन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर #CBIForSSR शेयर कर इस मुहिम को आगे बढ़ाया है।

वरुण धवन के अलावा छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर #CBIforSushantSinghRajput शेयर किया है। आपको बता दें के मौनी और सुशांत काफी अच्छे दोस्त थे।

वरुण धवन और मौनी रॉय के पहले सोशल मीडिया पर सुशांत मामले की जांच सीबीआई जांच की मांग के लिए कई बॉलीवुड सितारे सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे, कंगना रनौत, कीर्ति सेनन, अमीषा पटेल का नाम शामिल हैं। इसी के साथ ही सुशांत मामले में लोगों के निशाने पर आने वाले एक्टर सूरज पंचोली ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं सुशांत सिंह की बहर श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल​ प्लेटफार्म पर सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.