Breaking NewsCelebritiesENTERTAINMENT/FILM

सुशांत का कैश, रिया की ऐश : शॉपिंग से लेकर टिकट तक के पैसे सुशांत के अकाउंट से

सुशांत के पैसों से कई बार रिया चक्रवर्ती विदेश की यात्रा कर चुकी हैं। आस्ट्रेलिया, यूएई, स्विटजरलैंड जैसे तमाम देशों का दौरा रिया ने पूर्व में किया था। यहां तक कि विदेशों में होने वाली शॉपिंग से लेकर टिकट तक के पैसे रिया सुशांत के एकाउंट से देती थीं। छह महीने मेंरिया ने कई बार विदेश का दौरा किया। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय जांच एजेंसियां सुशांत के कई खातों की जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि सुशांत के परिवारवालों ने भी यह आरोप लगाया था कि उनके खाते से ऐसे लोगों के एकाउंट में पैसे डाले गये जिन्हें सुशांत जानते तक नहीं थे। अब उन लोगों को लेकर भी जांच की जायेगी कि आखिर वे कौन हैं।

मुंबई पुलिस की हर जांच पर उठ रहे सवाल
दिशा और सुशांत को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा किये ये हर जांच पर सवाल उठ रहे हैं। परिवारवालों का आरोप है कि मुंबई पुलिस जानबूझकर ऐसे दावे कर रही है ताकि यह मामला रफा-दफा हो सके। मुंबई पुलिस ने कहा था कि दिशा सुशांत की मैनेजर नहीं थीं। मुंबई पुलिस के मुताबिक़ दिशा केवल 23 दिनों के लिए सुशांत के संपर्क में काम के सिलसिले में आई थीं। दिशा कॉर्नर स्टोन नाम की एक कंपनी में बतौर सेलिब्रिटी मैनेजर काम करती थीं और कंपनी द्वारा दिए गए काम के सिलसिले में सुशांत से एक अप्रैल 2020 से लेकर 23 अप्रैल 2020 तक सुशांत के साथ थीं। जबकि मुंबई पुलिस की यह जांच सवालों के घेरे में है। सुशांत और दिशा का चैट भी सामने आया है। हालांक हिन्दुस्तान इसकी पुष्टी नहीं करता।

दिशा की मौत से नाम जोड़े जाने से परेशान थे सुशांत
दिशा की मौत के बाद सुशांत परेशान थे। उन्हें लग रहा था कि दिशा की इस केस में उन्हें कुछ लोग फंसाने की कोशिश करेंगे। सुशांत ने अपने कुछ जानने वालों से इस बात का जिक्र किया था कि उनका नाम दिशा की मौत से जोड़ा जाएगा। सुशांत इस बात से बेहद परेशान थे कि दिशा की मौत को लेकर साजिश के तहत उनके बारे में तरह तरह बातें की जाएंगी और वो वायरल भी होंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.