मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत गुरुवार को इलाके में भारी बारिश का अनुमान है। उधर, मंगलवार की रात से गुरुवार की सुबह तक इलाके में जमकर बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 76.51 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से भले ही इलाका पानी-पानी हो गया, लेकिन, लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं बूंदाबांदी होती रही। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा बहती रही।
अधिकतम औसत तापमान 32.0 व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले साल 12 अगस्त का इलाके का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा था। उधर, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ टूट कर सड़क और बिजली के तार पर गिर गए। इसके चलते आवागमन और विद्युत आपूर्ति सेवाएं बाधित रही।

जलजमाव ने किया लोगों का जीना मुहाल
पानी शहरवासियों का दम निकाल रहा है। बुधवार को अहले सुबह हुई भारी बारिश से शहर फिर पानी-पानी हो गया। गली-मोहल्ले डूब गए और सड़क एवं नाला एक हो गए। जिन इलाकों से जमा पानी निकला गया था वहां फिर लग गया है और लोग घरों में कैद हो गए है। सबसे बुरा हाल शहर के निचले इलाकों का है जहां 22 दिनों से पानी लगा हुआ था। वह निकल भी नहीं पाया था कि बारिश ने हालत को और नारकीय बना दिया। इल इलाकों में रहने वाले लोगों को जीना हुआ मुहाल हो गया है। एक माह से शहर को जलजमाव से मुक्त कराने के लिए जूझ रहे निगम को भी बुधवार को हुइ बारिश ने बेदम कर दिया।





Leave a Reply