BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल के कई वार्ड में घुसा पानी, SKMCH में निकला सांप

बारिश के कारण सदर अस्पताल के वार्डों में पानी घुस गया। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। बारिश का पानी महिला सर्जिकल वार्ड, आइसोलेशन वार्ड व कालाजार वार्ड में घुस गया। इमरजेंसी के सामने जलजमाव के कारण मरीज उसमें गिरते-निकलते रहे। पानी के कारण वार्डों के मरीजों ने पहले बेड पर बैठकर समय गुजारा, लेकिन देखते ही देखते वार्ड में एक से डेढ़ फीट पानी जमा हो गया। इससे मरीजों को बाहर निकलना पड़ा। अस्पताल की छत से भी पानी टपकने लगा।

कर्मियों ने बताय कि अस्पताल की छत जर्जर है। पानी निकासी की भी व्यवस्था ठीक नहीं है। इस कारण छत से पानी टपकने से वार्ड के अलावा बरामदे पर भी जलजमाव हो जाता है। इमरजेंसी, बल्ड बैंक के बाहर भी जलजमाव के कारण मरीज गिरते हुए निकलते रहे। सिविल सर्जन डा.एसपी सिंह ने बताया कि नाला जाम होने के कारण समस्या हुई है। नगर निगम प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया गया है। धर्मशाला चौक निकट मुख्य नाला है उसकी सफाई होने से पानी निकलने में मदद मिलेगी।

श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज में जलजमाव, निकला सांप

श्री कृषण मेडिकल कॉलेज परिरसर में जलजमाव के कारण परेशानी हुई। तीन विभाग एनाटोमी, फिजयोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी व पैथोलॉजी विभाग में एक से दो फीट पानी चलने लगा। छात्र व प्रोफेसर को बैठने में कठिनाई के कारण वर्ग नहीं चल पाया। इस बीच जलजमाव में सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। वरीय प्राफेसर डा.बिनोद कुमार ने इसकी जानकारी प्राचार्य को दी। छात्रों ने कहा कि मुख्य नाला से कॉलेज व परिसर के छात्रावास व अन्य भवनों का सीधा कनेक्शन नही होने से बरसात में परेशानी हो रही है। जब बरसात होती है तो उस समय बहुत कठिनाई का समाना करना पड़ता है।

Input: Dainik Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.