BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: एक बार फिर हल्की बारिश से जलमग्न हुआ शहर, कई इलाकों में फैला गंदे नालियों का पानी..

एक बार फिर बारिश ने मुजफ्फरपुर शहर के कई इलाकों को टापू बना दिया। गली हो या मोहल्ले सभी जगह पानी पानी होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया । शहर के क्लब रोड, मिठनपुरा चौक समेत कई इलाकों में नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा था जिसके कारण मजबूरन लोगों को गंदे पानी के बीच आवागमन करना पड़ा ।

इस दौरान नगर निगम के तमाम दावे भी फेल साबित हो गए बारिश के बाद शहर के गली मोहल्लों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई।। वही आपको बता दें कि नदियों के कहर से जिले के 14 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं और लाखों की आबादी बाढ़ की विनाश लीला को झेल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.