BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी भी 8वीं में करा ले एडमिशन, सिर्फ बंगला के बारे में नहीं सोचें: मंत्री नीरज कुमार

PATNA: जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने एक बार फिर तेजस्वी यादव के पढ़ाई पर सवाल उठाते हुए उनको फिर से पढ़ाई करने की सलाह दे डाली है. कहा कि पढ़ाई करने में कोई शर्म की बात नहीं है. आप फिर से 8वीं में नामांकन करा लिजिए.

झारखंड के शिक्षा मंत्री से ले प्रेरणा

नीरज ने कहा कि तेजस्वी यादव को शर्म छोड़ झारखंड के शिक्षा मंत्री से प्रेरणा लेने की जरूरत है. ज्ञान अर्जन में उम्र बाधक नहीं होता है.जब जागे तभी सवेरा होता है. नेता प्रतिपक्ष का पद भी कैबिनेट मंत्री के समतुल्य होता है. अब भी दाखिला लेकर कम से कम दसवीं की डिग्री हासिल कर सकते हैं. इसमें लज्जा कैसी.

सिर्फ बंगला के बारे में नहीं सोचें

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव बंगला हासिल करने से इतर भी सोचें. यदि 7वीं पास हैं तो अपने आवास के बगल शेखपुरा म. वि. में 8वीं में नामांकन ले लें या फिर केबी सहाय हाईस्कूल पटना में ले ले. नीरज कुमार ने यह भी बता दिया कि नामांकन कराने के लिए क्या क्या पेपर देना पड़ेगा. आगे नीरज बताते हैं कि इसके लिए सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र और विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र पेश करना हो. बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कुछ दिन पहले ही एक सरकारी स्कूल में 11वीं में एडमिशन कराया है. वह फिर से पढ़ाई शुरू कर रहे हैं. फिलहाल महतो मैट्रिक पास है वह शिक्षा मंत्री हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.